भोगांव। घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली छात्रा लापता हो गई। परिजन ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा तो थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह उनकी 18 वर्षीय पुत्री कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। दोपहर बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो चिंता हुई। दोपहर करीब दो बजे फोन पर बात की तो पुत्री ने बताया कि वह चौराहा तक आ गई है। जल्द ही वह घर पर पहुंच जाएगी। इसके बाद से पुत्री का मोबाइल बंद हो गया।