फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला गवे में बुधवार की शाम युवक का पत्नी से मायके जाने को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज युवक ने कमरे में जाकर गले में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

27 वर्षीय अजय कुमार की पत्नी आठ माह बाद मायके से लौट कर आई थी। बुधवार को भाई उसे फिर से लेने आ गया। शाम करीब तीन बजे युवक का पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में अजय कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो अजय का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें