फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक ने हद कर दी: प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ गया प्रेमी, उतरने के लिए रखी ऐसी शर्त; बुलाना पड़ा युवती का पिता

Sat, 14 Mar 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिल्टीगढ़ गांव में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज युवक रिलायंस के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन युवक ने कूदकर जान देने की धमकी देते हुए नीचे उतरने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिलटीगढ़ में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, तो वो कूदकर जान देने  की धमकी देने लगा। पुलिस ने लड़की के पिता को बुलाया है। तब तक पुलिस प्रेमी के समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


नगला मवासी का रहने वाला राहुल पुत्र रविंद्र सिंह शनिवार सुबह टावर पर चढ़ गया। लोगों ने जब उसकी ये हरकत देखी, तो हैरान रह गए। लोगों के  समझाने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा, तो पुलिस बुला ली गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा, फायर ब्रिगेड के सत्येंद्र दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।  जब उन्होंने टावर पर चढ़ने की कोशिश की तो युवक वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। 

युवक का कहना है कि वो जिस लड़की से प्यार करता है, उसके परिजन शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वह उसी के गांव के ही टावर पर चढ़ गया। प्रेमी के जिद के चलते पुलिस ने युवती के पिता को बुलाया है। वो ईंट भट्टे पर काम करता है। पुलिस का कहना है कि युवती के पिता के आने के बाद ही  कुछ फैसला हो सकेगा। फिलहाल युवक को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें