फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा प्रेमिका के लिए आशिक ने पार की सारी हदें, फिर जो हुआ उसे देखने उमड़ पड़ी भीड़

Thu, 11 Jun 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा का एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर छलेसर गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस ने घंटों समझाइश के बाद उसे सकुशल नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
शादीशुदा प्रेमिका के लिए आशिक ने पार की सारी हदें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र गांव छलेसर में बृहस्पतिवार सुबह तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब मथुरा निवासी एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत कर युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

    
 

पुलिस ने बताया कि उसने अपनी पहचान 21  ललित पुत्र रामपाल निवासी गांव प्रहरी थाना राया मथुरा के रूप में दी। वह गांव छलेसर स्थित वोडाफोन के टावर पर चढ़ गया था। मोबाइल फ़ोन पर बातचीत में युवक ने बताया कि वह थाना जैत की रहने वाली  महिला से प्रेम करता है और उसे मौके पर बुलाने की जिद कर रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि संबंधित युवती की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी, लेकिन वे मौके पर आने को तैयार नहीं हुए। 
 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार वार्ता कर युवक को समझाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। काफी प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने युवक को कार्रवाई के बाद एक टीम के साथ उसके निवास स्थान मथुरा सुपुर्दगी के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें