फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को एक बाइक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष डौकी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर वाजिदपुर अंडरपास पर चोरी की बाइक बेचने जा रहे फतेहाबाद के नगला महाबई निवासी मनीष को पकड़ा गया है। वह पुलिस को देखकर भागने लगा तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसने करीब 20 से 25 दिन पहले गांधी आश्रम, शमसाबाद से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसी बाइक को बेचने के इरादे से वह जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें