औंछा। थाना पुलिस ने बुधवार को एक सूचना पर देसी बंदूक लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बंदूक संबंधी कोई कागजात आदि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
एसआई पृथ्वी सिंह ने बताया कि सुबह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी देसी खराब बंदूक को सही कराने के लिए कहीं जा रहा है। वह इस समय नगला कंचन यात्री प्रतीक्षालय के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस ने प्रतीक्षालय के पास पहुंच कर आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस को देख कर युवक वहां से भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उसके कब्जा से देसी बंदूक व 12 बोर के कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रेम किशोर निवासी गांव प्रानपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।