फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ 1.50 लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव छाछा स्थित एक घर से मंगलवार की रात चोर करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पहचान लिया।
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर मंगलवार को परिवार के साथ दिल्ली रिश्तेदारी में गए थे। रात में किसी समय घर में चोर ताला तोड़ कर प्रवेश कर गए और अलमारी में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी व एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। आहट होने पर जब पड़ोसियों ने मकान के पास जाकर देखा तो उसमें से चोर निकल कर भागने लगे जिन्हें ग्रामीणों ने पहचान लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। गृहस्वामी ने चोरों के नाम बताए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें