खेरागढ़। क्षेत्र के गांव ऊंट गिरी से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस के अनुसार रविवार को गांव सोन निवासी जसवीर सिंह को 25 पौव्वा शराब के साथ पकड़ा गया। बताया कि युवक होली के लिए शराब की अवैध रूप से बिक्री करने जा रहा था।