चतुर्भुजपुरा गांव की गली में कीचड़
बाह। जैतपुर के गांव चतुर्भुजपुरा में पानी की निकासी न हो पाने से नाली गंदगी से अटी पड़ी है जिससे गली में कीचड़ फैल गया है। ग्रामीणाें को गंदगी से मलेरिया और डेंगू आदि फैलने की आशंका है। सत्यराम, दीपक, निरंजन, कुल्लू, ग्यासीराम और रामवरन ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। मामले में जैतपुर के खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि सफाईकर्मी भेजकर जल्द कीचड़ को हटवाया जाएगा।