बाह। खेड़ा देवीदास गांव के संजय कुमार को बाह पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव के सतीश आदि के सामने संजय गाली गलौज कर रहा था। गाली गलौज के विरोध पर झगड़े, मारपीट पर उतारू होकर लोगों को धमका रहा था। पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।