फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में हाईटेंशन लाइन का विद्युल पोल झुका

विज्ञापन
सड़क पर एक तरफ झुका हाई टेंशन बिजली का पोल l
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ बटेश्वर के मुख्य मंदिर से जैन मंदिर को जाने वाली सड़क पर 11,000 वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन का पोल एक तरफ काफी झुक गया है, जो कभी भी धराशायी होकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। हाल ही में यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते इस खंभे की नींव कमजोर हो गई थी, जिससे यह क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ काफी झुक गया है। यह मार्ग मुख्य मंदिरों को जोड़ता है, जिस पर हर समय श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आवागमन बना रहता है। बिजली के भारी भरकम खंभे को झूलता देख लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि जनहानि को रोकने के लिए इस पोल को अविलंब बदला जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें