फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को हॉकी डंडा से पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव नगला शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे एक ठेल पर खड़े युवक को नामजद लोगों ने हॉकी और डंडा से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पीड़ित आदेश कुमार ने बताया कि शाम को नगला मनू व डबरा के बीच सड़क किनारे एक ठेल पर चाऊमीन खा रहा था। तभी अजब सिंह, सतीश, सुधीर और सचिन बाइक लेकर वहां आ गए। इन लोगों ने बाइक से उतरते ही उस पर हॉकी और डंडा से हमला कर दिया। पिटाई के चलते वह बेहोश हो गया, ग्रामीणों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद आदेश ने बताया कि नामजद अजब सिंह और सतीश के विरुद्ध पहले ही जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक शिकायत गांव कांकन निवासी कुसमा देवी ने की। बताया कि शनिवार सुबह जेठ व उसके पुत्र ने पिटाई की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें