फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी के सिपाही को पीटा, हिरासत में पिस्टल छीनने का दुस्साहस

Sun, 07 Oct 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित गिहारा बस्ती में एक युवक ने पीआरवी के सिपाही पर हमला बोल दिया और वर्दी फाड़ दी। थाने से फोर्स बुलाने पर उसे जीप में बैठाया गया। मगर, जीप में भी आरोपी ने सिपाही की पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
शनिवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि गिहारा बस्ती निवासी सुल्तान उर्फ सोनू नशे में छेड़छाड़ कर रहा है। विरोध पर कुछ लोगों को पीट दिया है, उसे कमरे में बंद कर दिया है। इस पर पीआरवी 12 पहुंच गई। 

पीआरवी में तैनात सिपाही विजेंद्र पाल सिंह ने युवक को पकड़ने के लिए कमरे का गेट खोला। जैसे ही वह बाहर आया, वैसे ही उसने सिपाही पर हमला बोल दिया। सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। जमीन पर गिराने के बाद वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


अन्य पुलिस कर्मियों ने भी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काबू में नहीं आया। बाद में थाने से फोर्स बुला ली गई। तब सुल्तान को जीप में बैठाया गया। इसके बावजूद आरोपी ने विजेंद्र की कमर पर लगी पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें