पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल रखने के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति फोटो पुलिस
फतेहपुर सीकरी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, 8 कारतूस और एक कार मिली है। पुलिस के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार की रात शाहकुली तिराहे के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवार युवक के पास से अवैध पिस्टल और 8 कारतूस मिले। पकड़े गए युवक धर्मेंद्र निवासी अरहेरा के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।