फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपकी कार पर है नजर, हो सकती अधिगृहित

Sat, 06 Apr 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अधिकारियों के भ्रमण व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 523 छोटे वाहन (कार) की जरूरत होगी। जिनके अधिगृहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है। जिससे चुनाव से एक दिन पूर्व ही वाहन अधिगृहत हो जाएं और चुनाव में किसी तरह की दिक्कतें न हों।लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जनपद में सात मई को किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां तेज की गई हैं। परिवहन विभाग पर चुनावों के लिए बड़े व छोटे वाहनों को उपलब्ध करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह वाहन एक दिन पूर्व ही अधिगृहित किए जाएंगे, जिससे मतदान के दिन किसी तरह की दिक्कतें न हों। जनपद में चुनावों की ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों के भ्रमण व चुनावों की व्यवस्थाओं को देखने के लिए 523 छोटे चार पहिया वाहनों की आवश्यकता होगी। जिसके लिए कवायद तेजी की गई हैं।एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि वाहनाें के अधिगृहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजना शुरु किया गया है। मतदान दिवस से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। जनपद में 523 वाहनों की चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यकता है। जबकि 1375 वाहन पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें