फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी से ग्राहक नदारद

Fri, 05 Apr 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोना और चांदी की बढ़ती कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। पिछले एक माह के दौरान दोनों की कीमतों में करीब 8 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि का परिणाम है कि अब बाजार में इनके खरीदार नदारद हैं। बिक्री केवल 25 फीसदी तक रह गई है। केवल शादी-विवाह वाले परिवारों के द्वारा ही पूर्व निर्धारित बजट के आधार पर जेवर लिए जा रहे हैं, लेकिन वे अपने बजट में कम वजन के जेवर तैयार करा रहे हैं। सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि से हालांकि सराफा कारोबारियों के जेवरों के स्टॉक का मूल्य तो बढ़ गया है, लेकिन प्रतिदिन की दुकानदारी पर असर है। जिससे छोटे सराफा कारोबारी चिंतित होने लगे हैं।जिले में 700 से 800 छोटे बड़े सराफा कारोबारी हैं। सभी कारोबारियों के कारोबार पर इस समय सोने चांदी की तेजी का प्रभाव है। कारोबारी योगेश गौड़ का कहना है कि सोने चांदी की कीमतों में इतनी वृद्धि होना ठीक नहीं है। क्योंकि जो लोग कारोबार से जुड़े हैं उनका कारोबार प्रभावित है। सरकार को कीमतों पर नियंत्रण लगाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अभी दुकानों पर ग्राहक आते हैं और भाव पूछकर ही ज्यादातर ग्राहक वापस लौट जाते हैं। केवल जरूरतमंद ग्राहक ही खरीदारी करते हैं। माह 1 मार्च से अब तक सोने की कीमतों में 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हो चुकी है। यही हाल चांदी का है। चांदी की कीमतों में 6600 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हो चुकी है। इस वृद्धि का कारोबारियों को अनुमान नहीं था। सोना और चांदी की कीमतों में प्रतिदिन उछाल आ रहा है। सोना 70000 हजार रुपये प्रतिग्राम के आंकड़े को छू रहा है। वहीं चांदी 80000 रुपये प्रति किलो के आंकड़े के नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें