कृष्णा कुंज, हलवाई की बगीची निवासी पंकज सारस्वत (28) पुत्र राजेंद्र सारस्वत 24 अगस्त से लापता है। वह किराये पर कमरा लेकर रहता था। परिजनों को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवती सहित कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि युवती के नाम नोट लिखकर युवक लापता हुआ है। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
पंकज ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर एकाउंटेंट का कार्य कर रहा था। वह तीन भाई और एक बहन में बड़ा था। डेढ़ साल पहले फेसबुक पर उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई। वह फोन पर बात करने लगा। 27 जुलाई को युवती के घरवाले पंकज के घर आ गए। उसकी मां सविता सारस्वत से शिकायत की।
मां ने पंकज को अलग कर दिया। वह किराये पर रहने लगा। मां से फोन पर बातचीत भी करता था। 24 अगस्त की रात को मां से बात की। इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। मां ने दूसरे दिन फोन मिलाया, तब भी स्विच ऑफ आया।