फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जयद्रथ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली अलीगंज हाईवे पर अशोकपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने फूफा की गमी की होली उठाने के लिए आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फर्रुखाबाद कायमगंज के रिठौल निवासी जयद्रथ (28) अपने फूफा की गमी की होली उठाने के लिए सुबह पटियाली क्षेत्र के गांव गुलाबी नगला आया। रस्म पूरी करने के बाद वह शाम को बाइक से अपने घर लौट रहा था। पटियाली अलीगंज हाईवे पर अशोकपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जब उसका शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त हो जाने पर गुलाबी नगला फूफा के घर व परिजन को सूचना दी। सूचना पर लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें