फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, तीन महीने ही जेल से आया था बाहर

Thu, 09 Jan 2020 09:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार की सुबह ईंट भट्ठे के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर 10 अक्तूबर को ही जेल से बाहर आया था।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह थाना रसूलपुर क्षेत्र के मटसेना रोड पर स्थित चित्रगुप्त नगर के लोगों को ईट भट्ठे के पास युवक का शव दिखाई दिया। उसकी कनपटी व सीने में गोली लगने के निशान थे। सूचना पर एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए। 

उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई शिकोहाबाद के फतेहपुर माड़ई निवासी ओमकार (22) पुत्र लायक सिंह के रूप में हुई। जानकारी पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक के भाई रामकिशन राजपूत ने बताया कि ओमकार बुधवार शाम को शिकोहाबाद जाने की कहकर निकला था। सुबह उन लोगों को उसका शव खंजापुर के पास मिलने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


एसएचओ फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ ने बताया कि ओमकार शिकोहाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। लूट के मामले में वो जेल गया था। 10 अक्तूबर 2019 को ही वो जेल से बाहर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें