फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी पर आया दिल: भाई को एक ही रात में कर दिया कंगाल, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड; हरकत सुन चकरा जाएगा दिमाग

Mon, 16 Nov 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश पुरम में भाभी पर गलत नजर रखने को लेकर हुए विवाद के बाद छोटे भाई पर बड़े भाई की दुकान में आग लगाने का आरोप है। सोमवार सुबह करीब छह बजे हुई घटना में स्टील के बर्तन, क्रॉकरी और प्लास्टिक का सामान जल गया। दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं हुई।
 
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश पुरम में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बड़े भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखने को लेकर हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने कथित तौर पर उसकी दुकान में आग लगा दी। दुकान में रखे स्टील के बर्तनों, क्रॉकरी, प्लास्टिक के बर्तनों और झाड़ू समेत अन्य सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि प्रकाश पुरम निवासी अभिषेक अपने मकान में स्टील के बर्तनों की दुकान चलाते हैं। मकान में उनका छोटा भाई दीपक भी माता-पिता के साथ रहता है। आरोप है कि दीपक नशे का आदी है और बड़े भाई की पत्नी पर गलत नजर रखता है। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब छह बजे दीपक ने नशे की हालत में दुकान में आग लगा दी।

 
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे पीआरवी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बड़े भाई अभिषेक की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें