फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंदिर में मांग भर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर युवक के सिपाही जीजा ने की ऐसी हरकत; शर्म भी न आई

Mon, 12 Oct 2026 08:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शादी का झांसा देकर एक युवती की आबरू से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक के जीजा ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जीजा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र निवासी युवती से मथुरा के युवक ने दोस्ती कर उसे जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। दबाव बनाने पर मंदिर में ले जाकर मांग भर दी। बाद में जातिसूचक शब्द बोलकर धमकाने लगा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो कानपुर में तैनात जीजा के नाम से धमकाने लगा। आरोप है कि आरोपी के जीजा ने घर आकर धमकाया। दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर सिकंदरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बीते वर्ष उसकी मुलाकात मथुरा के महाबन निवासी सौरभ से हुई थी। सौरभ ने दोस्ती के बाद शादी करने को कहा। बातों में फंसा कर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने लगा। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी उसे 29 जनवरी को मथुरा ले गया। वहां एक मंदिर में ले जाकर गले में माला डाल कर मांग भर दी। कुछ दिन बाद विधिवत शादी करने का वादा किया और लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा।

कुछ दिन बाद जब दोबारा शादी को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। उसके अनूसूचित जाति का होने की बोलकर गाली गलाज करने लगा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो अपने जीजा कानपुर के रसूलाबाद थाने में तैनात मुकेश इंदौलिया के नाम की धमकी दी। इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर बुरा भला कहा।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के जीजा ने उसे कॉल कर बात की। उससे उसकी लोकेशन मांग कर 19 फरवरी को उसके घर आ धमका। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि सौरभ के पास उसके निजी फोटो और वीडियो हैं, जिनको वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे जेवर भी ले लिए हैं। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें