फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांप के डसने से युवती की मौत

Sun, 05 Jul 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। फाइल फोटो मोनिका स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रिहावली में शनिवार तड़के चारपाई पर लेटी युवती को सांप ने गर्दन में काट लिया। अस्पताल में इलाज के दाैरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना तड़के लगभग चार बजे की है। परिजन के मुताबिक, मोनिका (20) पुत्री जगदीश छत पर सो रही थी। बारिश होने पर वह नीचे कमरे में आकर चारपाई पर लेट गई। बिस्तर में बैठे सांप ने मोनिका की गर्दन में काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे में सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को सीएचसी फतेहाबाद लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने युवती को प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान मोनिका ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सांप ने युवती को करैत नाम के जहरीले सांप ने काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें