फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ में पति घर नहीं आया, व्रत के लिए मना किया तो युवती ने लगा लगी फांसी

Sat, 27 Oct 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : self
विज्ञापन

फिरोजाबाद के एका में करवा चौथ पर पति के न आने और ससुराल वालों द्वारा व्रत रखने से मना करने से क्षुब्ध एक सुहागिन ने फांसी का फंदा कसकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जिला एटा के थाना पिलुआ के नगला इमलिया निवासी सरोज यादव (20) की शादी सात महीने पहले थाना एका के गांव नगला कृपी निवासी दीपू यादव के साथ हुई थी। सरोज की सास उसकी सगी बुआ भी है। सरोज का पति दीपू दिल्ली में हलवाई है। 

शनिवार को सरोज ने पति से करवाचौथ पर घर आने की बात कही, तो दीपू ने काम की व्यस्तता का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। पति के न आने पर सरोज ने दीपू का फोटो देखकर ही व्रत रखने की बात कही, तो परिजनों ने मना कर दिया। उनका कहना था कि जब पति ही घर पर नहीं है, तो व्रत रखने का कोई फायदा नहीं है, अगले वर्ष रख लेना। 
विज्ञापन


सरोज ने व्रत को रखने की जिद की, तो विवाद हो गया। पहले करवाचौथ पर पति के घर न आने और ऊपर से व्रत न रखने देने से सरोज तनाव में आ गई। इसी दौरान परिजन खेत पर काम करने चले गए थे। पीछे से सरोज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूल गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

ससुराल वाले खेत से घर लौटे तो इसकी जानकारी हुई। बहू को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर सीओ जसराना डा. अभिषेक कुमार राहुल, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, कोतवाल एका फूल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाया। 

मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से किसी भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। फिर भी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ डा. अभिषेक राहुल ने कहा कि करवा चौथ पर पति के न आने से महिला ने क्षुब्ध हो फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायका पक्ष कार्रवाई नहीं चाह रहा था, लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें