फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से समझाए पास्कल-न्यूटन के नियम

Sun, 08 Nov 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दयालबाग एजुकेशन इंस्टिट्यूट (डीईआई )के प्राथमिक विद्यालय में तृतीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन क
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) के पीवी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को तृतीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। नन्हे विद्यार्थियों ने 30 से अधिक वर्किंग मॉडल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। जलगतिकी, हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सौरमंडल और दयालबाग यूटोपिया पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने पास्कल और न्यूटन के नियमों को भी मॉडल के जरिए समझाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन डीईआई के निदेशक प्रो. सी पटवर्धन ने किया। बच्चों ने अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक सिद्धांतों को जिस आत्मविश्वास से समझाया उसकी सभी ने सराहना की। नॉन-यूनिवर्सिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की डीन प्रो. सोना आहूजा ने बताया कि डीईआई के 29 स्कूलों में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोग करके सीखने पर जोर दिया जाता है। प्रधानाचार्या जयंती माथुर ने कहा कि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना जरूरी है। प्रदर्शनी में शिक्षिकाओं और स्टाफ ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें