फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी लगाने गया युवक रजबहा में गिरा, मौत

Sat, 01 Jun 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी किसान भारत सिंह (45) बृहस्पतिवार की शाम को खेत पर मूंगफली की फसल में पानी लगाने के लिए गया था। वह फसल में पानी लगा रहा था। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह रजबहा में जा गिरे।
विज्ञापन

आसपास कोई न होने की वजह से भारत सिंह की रजबहा में डूब कर मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें