फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जान बचाने के लिए मौत की तरफ भागा युवक, फिर जो हुआ...किसी को नहीं हो रहा यकीन

Tue, 09 Jul 2024 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट से बच कर भाग रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान युवक खुद को बचाने के लिए भाग रहा था। तभी ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

गांव विसावली निवासी योगेश उम्र 22 वर्ष पुत्र धर्म सिंह हाथरस रोड़ पर कोयल फाटक के पास स्थित गणेश वाटिका में काम करता है। सोमवार की शाम वाटिका में एक कार्यक्रम हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह पांच बजे वाटिका के बगल में रह रहे एक परिवार के साथ योगेश की कहासुनी हो गई।

 
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने योगेश पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। वह बचकर सड़क की तरफ भागा। इस दौरान उसे ट्रक ने रौंद दिया। वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉस्पीटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें