फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रा को गिफ्ट देने आए युवक की पिटाई

Fri, 22 Dec 2023 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को तोहफा देने आए युवक की पिटाई
विज्ञापन

- कोहरे में खड़े रिश्तेदारों को नहीं देख सका शोहदा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। युवक को शुक्रवार की सुबह एक छात्रा को गिफ्ट देना भारी पड़ गया। युवक को छात्रा तो नजर आई लेकिन कोहरे में खड़े रिश्तेदार नहीं दिखे। युवक जैसे ही छात्रा के पास पहुंचा तो रिश्तेदारों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिता के आने के बाद हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

शहर के करहल रोड निवासी एक युवक कई दिनों से स्टेशन रोड पर कोचिंग जाने वाली एक छात्रा का पीछा कर रहा था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजन से की थी। शुक्रवार की सुबह जब छात्रा साइकिल से स्टेशन रोड पर कोचिंग सेंटर से कुछ दूर रुक गई। पीछे आ रहे शोहदे की हिम्मत बढ़ गई और वह तोहफा देने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन शोहदे को यह नहीं पता था कि वहां कोहरे में छात्रा के परिजन खडे़ हैं। पास आते ही परिजन ने उसे पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी। युवक ने छोड़ने के लिए मिन्नत की, लेकिन छात्रा के परिजन ने उसके पिता को मौके पर बुलाया। कड़ी हिदायत देने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें