फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फरीदाबाद से घर आने के लिए निकला युवक लापता,  चार महीने पहले ही हुई थी शादी; 18 दिन से परिजन परेशान

Thu, 12 Oct 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

फरीदाबाद से अपने घर आगरा आने के लिए निकला युवक लापता हो गया। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। 18 दिन से परिजन परेशान हैं। 
विज्ञापन
Agra News: थाने पहुंचे पिता व पत्नी और लापता जिनेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक लापता हो गया। अभी चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह फरीदाबाद से आ रहा था और पत्नी को आईएसबीटी पर बस से उतकने की जानकारी दी थी। कुछ देर बाद फोन बंद आने लगा और फिर युवक घर नहीं पहुंचा। करीब 18 दिन से परिजन परेशान हैं। 

विज्ञापन


मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार को शकुंतला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति जिनेश फरीदाबाद की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। 24 सितंबर की रात वह घर आने के लिए बस में बैठा था। फोन पर बात हुई तो कहा कि वह आईएसबीटी बस स्टैंड पर उतरेगा। करीब चार घंटे में घर पहुंच जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: कुएं में निर्वस्त्र मिले युवती के शव का मामला, परिजन ने की जांच की मांग; सीएम और महिला आयोग को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे हो जाने के बाद जब वह नहीं पहुंचा तो पत्नी ने फोन किया। इस पर फोन बंद बताने लगा। इस पर उसे चिंता हुई। उसने घर में पूरी बात बताई। उस दिन से परिजन जिनेश को ढूंढ रहे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। 18 दिन बाद गुरुवार को हरीपर्वत थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें