फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-संबंध के शक में निर्मम हत्याः रिश्तेदार ही बना काल, पहले घोंटा गला, फिर ब्लेड से हाथ व गले की काटीं नसें

Thu, 16 Feb 2023 10:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में रिश्देतार ने प्रेम संबंधों के शक में युवक की बेरहम से हत्या कर दी। इसमें उसके साथी ने भी उसका पूरा सहयोग किया। दोनों ने मिलकर पहले उसका गला घोंटा। इसके बाद ब्लेड से कलाई व गर्दन की नसें काट दीं। 
 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तेदार ने प्रेम-संबंध के शक में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इसे शराब पिलाने के बहाने के खेत ले गया। यहां साथी के साथ मिलकर पहले उसका गला घोंटा। इस पर भी मन नहीं माना तो ब्लेड से उसके हाथ व गले की नसें काटीं। इशके बाद शव खेत में फेंककर फरार हो गए। 

सरसों के खेत में मिला शव

मामला बिचपुरी थाना क्षेत्र के कलवारी गांव का है। गांव निवासी 24 वर्षीय नरेंद्र का शव बीती 11 फरवरी को अमरपुरा गांव के पास सरसों के खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


सीओ सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसमें रूप बसंत और सत्यवीर, निवासी कलवारी के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ ही देर में रूप बसंत ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि नरेंद्र उसका रिश्तेदार था। उसे शक था कि उसके परिवार की युवती से नरेंद्र के प्रेम संबंध हैं। इस पर उसने हत्या की योजना बनाई।

दोनों कलाई और गर्दन की नसें काट दीं

बताया कि नरेंद्र को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ खेत ले गया। वहां मित्र सत्यवीर के साथ गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी दोनों कलाई और गर्दन की नसें काट दीं। ताकि कहीं वह बच नहीं जाए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ब्लेड, नरेंद्र का आधार कार्ड, उसके मोबाइल की बैटरी आदि बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें