फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक साल बाद भी नहीं भूला वो थप्पड़...तुषार यादव ने इसलिए मारी छोटू को गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बोदला मार्ग पर हुए गोलीकांड के आरोपी तुषार यादव औेर उसके दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 
विज्ञापन
मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला मार्ग पर बैनारा फैक्टरी के पास छोटू को गोली मारी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी तुषार यादव और उसके दो साथियों को पकड़ा था। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार रात को बैनारा फैक्टरी के पास शांति नगर निवासी छोटू को गोली मारी गई थी। छोटू के पेट के पास से गोली छूकर निकल गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तुषार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार रात को बिचपुरी नहर के पास तुषार और उसके साथियों को घेर लिया गया था। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से तुषार घायल हो गया। भाग रहे उसके दो साथियों सरस्वती नगर, बोदला निवासी राहुल सक्सेना और सचिन यादव को ईंट मंडी के पास पकड़ा गया। तीनों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में तुषार ने बताया कि एक साल पहले छोटू से आटो निकालने के दाैरान विवाद हो गया था।


 
विज्ञापन

ऑटो का शीशा टूटने पर छोटू ने थप्पड़ मार दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। तब से ही वो उससे रंजिश मान रहा था। घटना वाले दिन छोटू नाले की पुलिया पर मिल गया। उससे विवाद हुआ। उसने उसे पकड़ लिया। तब उसने तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर अपने साथी के साथ पोस्ट भी की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें