आगरा में दिल्ली हाईवे पर डिप्स मार रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये हादसा हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के सामने हुआ। बताया गया है कि युवक हाईवे पर डिप्स मार रहा था। उसी दौरान चालक ने ट्रक को अचानक से बैक कर दिया। ट्रक का पहिया चढ़न से युवक कुचल गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।