फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शराब के लिए रुपये न देने पर युवक को बेहरमी से पीटा गया। घायल युवक पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की काशीराम कालोनी में बुधवार की शाम शराब के रुपये न देने पर कुछ युवकों ने एक अनुसूचित जाति के युवक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले निवासी नीतेश कुमार बुधवार की शाम नगला कीरत काशीराम कालोनी से होकर गुजर रहा था। तभी रास्ते में दानेश, रहील, मन्नू, छोटे बाबू, भोला पुत्र सर्वेश, कमल ने अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ रोक लिया। वे लोग शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगने लगे। जब उसने मना किया तो जातिसूचक गालियां देते हुए सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी काफी देर तक नीतेश को पीटते रहे। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - मजबूरी भूख की: कलेक्ट्रेट में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं ने दिया धरना, बोले- नहीं मिल पा रहा दो वक्त का खाना

वीडियो हुआ वायरल

युवक को पीटने की घटना का बुधवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आरोपी नीतेश को पीटते हुए नजर आ रहे थे। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर ने बताया कि उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें