फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेल रही मासूम को उठा ले गया युवक, बंद मकान में करने लगा गंदी हरकतें; चीखी तो भागा... दहशत में बच्ची

Tue, 13 Feb 2024 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर के बाहर मासूम बच्ची खेल रही थी। पड़ोसी युवक उसे उठा ले गया। बंद मकान में उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। बच्ची चीखी तो भाग गया। घटना के बाद से बच्ची दहशत में है। 
विज्ञापन
बच्ची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक सात साल की बालिका को अगवा कर बंद मकान में ले गया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के रामनगर की है। यहां के निवासी पीड़ित ने बताया कि नौ फरवरी की शाम घर के बाहर गली मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। उनके साथ उनकी सात वर्ष की बेटी भी खेल रही थी। इसी समय पड़ोसी युवक बॉबी वहां पर आ गया। उनकी बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने से बंद मकान में अगवा करके ले गया। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहां पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी उसे डराकर मौके से फरार हो गया। 11 फरवरी को उनकी बेटी को फिर से बुलाने लगा। इससे वह डर गई। इसके बाद उसने घटना के बारे में घर में बताया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बॉबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें