फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर सिरफिरे ने किया हमला, बीच चौराहे पर चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर

Tue, 03 Jul 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में मंगलवार रात को मंडी समिति के पास बीच चौराहे पर एक सिरफिरे ने युवती पर चाकू से पांच वार किए। एक चाकू पेट में मारा, जबकि चार वार हाथ पर किए गए हैं। 
विज्ञापन


युवती कृष्णानगर के हाईवे प्लाजा में गारमेंट्स की दुकान में नौकरी करती है और काम खत्म करके पैदल अपने घर को लौट रही थी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 

जमुनापार के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती हाल में कृष्णानगर क्षेत्र में किराए पर अपनी मां के साथ रह रही है। वो गारमेंट्स की दुकान में नौकरी करती है। मंगलवार की देर शाम को वह ड्यूटी पूरी करने के बाद घर के लिए चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार मारा युवती को चाकू

वो मंडी समिति के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार सिरफिरे युवक ने युवती पर चाकुओं से वार कर दिए। चाकू के चार वार हाथ पर किए जबकि एक पेट पर। पेट में चाकू लगते ही युवती सड़क पर गिर गई।

सिरफिरा बाइक लेकर फरार हो गया। लहूलुहान युवती ने अपने साथियों को फोन करके सूचित किया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बेटी पर हमले की खबर मिलते ही मां भी पहुंच गई। 

सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस घायल युवती को माहेश्वरी हॉस्पिटल ले गई। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामला एकतरफा इश्क का लगा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें