फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक ने बेच दिया किराए का मकान, चार लाख रुपये मिलते ही हुआ परिवार संग फरार;  केस दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिस युवक को रहने के लिए किराए पर मकान दिया, उसने धोखे से मकान बेच दिया। चार लाख रुपये मिलते ही वो घर में ताला डालकर परिवार सहित फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने मकान बेचने के नाम पर परिचित से चार लाख रुपये ले लिए। बाद में ताला लगाकर परिवार सहित भाग गया। पीड़ित को बाद में पता चला कि मकान किराए का था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिकंदरा के नालंदा टावर निवासी सुशील कटारा ने केस दर्ज कराया है। बताया कि आवास विकास सेक्टर-12 एंथला स्ट्रीट निवासी नीरज शर्मा से उनकी दोस्ती थी। एक दिन जरूरत पड़ने पर आरोपी ने मकान बेचने के नाम पर 4 लाख रुपये मांगे। उन्होंने मना कर दिया। बाद में एग्रीमेंट की लिखा-पढ़ी कर 4 लाख रुपये ले लिए।

अक्तूबर 2024 में बैनामा करने की बात हुई थी। आरोपी मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित भाग गया। जानकारी करने पर पता चला कि मकान किराए का था। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें