फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटीएम के अंदर युवक ने दिखाई ऐसी चालाकी, बैंक मैनजेर के छूटे पसीने; ग्राहकों के रुपये कर दिए गायब

Fri, 22 Aug 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कैनरा बैंक के एटीएम के अंदर युवक ने ऐसा कारनामा कर डाला, बैंक मैनेजर के पसीने छूट गए। उसने कई ग्राहकों की रकम निकाल ली। खाते से पैसे तो कट गए, लेकिन ग्राहकों को नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी चैक किया, तो बैंक मैनेजर ने आरोपी की करतूत पकड़ ली। 
 
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में केनरा बैंक के एटीएम में कैश निकलने वाली जगह पर प्लेट लगाकर संदिग्ध युवकों ने ग्राहकों की रकम निकाल ली। ग्राहकों के खाते से रकम कट गई लेकिन उन्हें रकम नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के बारे में पता चलने पर प्रबंधक ने केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

कमला नगर में बाईपास पर केनरा बैंक की शाखा है। गेट के बाहर एटीएम है। 18 अगस्त को एटीएम से हुए लेनदेन का सत्यापन करने की जानकारी प्रधान कार्यालय से प्रबंधक रवि अग्रवाल को मिली थी। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराए। इसमें पता चला कि 14 अगस्त की शाम 6:18 बजे एटीएम के केबिन में दो लोग आते हैं। वह मशीन को खोलकर कैश निकलने वाली जगह पर काले रंग की प्लेट लगा देते हैं।

इस कारण ग्राहकों की रकम बाहरी दरवाजे और बेल्ट के बीच फंस जाती है। 14 अगस्त शाम तकरीबन 6:30 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 12:10 बजे तक 5 बार रकम निकाली गई। इस अवधि में 5 ग्राहकों ने रुपये निकाले थे। उनके खाते से रकम कट गई लेकिन उन्हें मिली नहीं।
विज्ञापन

इस पर एक ग्राहक ने शिकायत दर्ज कराई। आशंका है कि रकम 8-10 ग्राहकों की रकम इसी तरह निकाल ली गई। फिलहाल 26,500 रुपये निकालने की जानकारी मिली है। यह रकम अधिक भी हो सकती है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें