फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में दिनदहाड़े कोर्ट आ रहे युवक को मारी गोली

Wed, 08 May 2019 04:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
घर से कोर्ट में तारीख करने एटा आ रहे युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कासगंज के नगला बेरा निवासी यज्ञदेव पुत्र रामकिशोर सुबह को बाइक पर सवार होकर कोर्ट में तारीख करने के लिए एटा आ रहा था। बाइक लेकर युवक मिरहची क्षेत्र के रतनपुर नहर पुल पर पहुंचा था। उसी समय युवक को किसी ने गोली मार दी। जिससे वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया। जिसे देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। 

राहगीरों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वे जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचे घायल को चिकित्सकों ने आगरा रेफर किया। पुलिस घटना को संदिग्ध बताकर जांच करने की बात कह रही है। अभी तक मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें