फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, दो लोगों पर आरोप

Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर में शुक्रवार देर शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। आनन फानन परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने गांव के दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी पवन प्रताप सिंह शुक्रवार की देर शाम तुकमान सिंह इंटर कालेज के सामने से होकर गुजर रहा था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। गोली पवन के सीने में दाई ओर लगी। घायल को सीएचसी लाया गया वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल पवन ने गांव के ही दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें