फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपाइयों ने मां के नाम से लगाए पौधे

Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के सभी मंडलों में बूथ स्तर तक पौधारोपण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत एक पेड अपनी मां के नाम सभी ने पौधा लगाए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने टीकमपुरा में बूथ पर अपनी मां के सामने मां के नाम से एक पेड़ लगाया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने भी अपने गांव में मां के नाम से एक पेड़ लगाया। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि मनुष्य को अब आने वाली पीढ़ी के जीवन संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। कोरोना काल में भी मनुष्य ने ऑक्सीजन का संकट झेला है, इसलिए पौधारोपण जरूर करें। कार्यक्रम में संयोजक रविंद्र ब्रह्मचारी, डाॅ. बीडी राना, नीरज शर्मा, महेंद्र सिंह राना, कौशल साहू, सुरेश माहेश्वरी, केके सक्सेना सहित अन्य भाजपाइयाें ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें