फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होली पर गोली मारकर युवक की हत्या, मां-पिता की हालत गंभीर, भाई भी जख्मी

Tue, 10 Mar 2020 10:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के बरसाना के थाना इलाके के गांव बझेरा में एक दिन पहले हुए  बच्चों के मामूली विवाद में आरोपियों ने गोली चला दी। जिसमें माता-पिता के साथ पुत्र को गोली लग गई। 
विज्ञापन


गोली लगने से पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। आरोपी गांव छोड़कर भाग गए। 

रविवार को बरसाना थाने के गांव बझेरा में फतेसिंह और वेदप्रकाश के बच्चों में नल पर पानी पीने के दौरान विवाद हो गया। जिसको लेकर वेदप्रकाश और उसके परिजन लाइसेंसी बंदूक व रायफल निकाल लाए। 
विज्ञापन


फतेसिंह पर तान दी। झगड़ा होते देख अन्य ग्रमीणों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करा दिया। मंगलवार को होली खेलने के दौरान फिर बच्चों में कहासुनी हो गई। इसको लेकर वेदराम के साथ उसके परिजन हाथों में हथियार लेकर फतेसिंह के घर पहुंच गए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

फतेसिंह और उसकी माता अत्रिदेवी पिता दुर्गा प्रसाद में गोली मार दी। गोली लगने से फतेसिंह की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि इसके पिता दुर्गा प्रसाद के सिर और माता अत्रि देवी के पेट में गोली लगने से घायल हो गए। 

गोली की आवाज सुनकर फतेसिंह के ताऊ का लड़का अशोक और ताऊ  कन्हैया बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जिससे अशोक को भी गंभीर चोटें आईं हैं। 

घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडे ने गांव में पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। होली के दौरान गोली मारकर हत्या की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें