फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर रचाई शादी, आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित युवती शादीशुदा है। वह अपने पति से अलग रह रही है। आरोपी युवक युवती का रिश्तेदार है। पीड़िता की तहरीर पर 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था। दो साल बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पति से अलग रह रही युवती से रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद मंदिर में युवती से जबरन शादी रचा ली। उसे परेशान करने लगा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। युवक के परिजन पर भी आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसकी ननिहाल हाथरस में है। 20 नवंबर 2019 को वो नानी के घर गई थी। वहां रिश्तेदार कन्हैया उर्फ राधे ठाकुर आया। वह उससे बात करने लगा। शादी की कहने लगा। युवती की अपने पति से मुकदमा चल रहा था, इसलिए वो शादी नहीं करना चाहती थी। मना करने पर कन्हैया ने उसका मोबाइल छीन लिया। रिश्तेदार होने की वजह से उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।

युवती के पिता को दी जान से मारने की धमकी 

सात दिन बाद कन्हैया ने पिता को फोन कर शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर कन्हैया एक दिन असलहा लेकर अपने साथियों संग उसके घर आया। जबरन अपने गांव ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। शादी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

आरोपी उससे आए दिन मारपीट करता था। बाद में पता चला कि वो पहले से शादीशुदा भी है। पीड़िता की तहरीर पर जून 2020 में मारपीट, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कन्हैया और उसकी मां भगवती देवी को रामबाग ऑटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें