मैनपुरी। शहर के पावर हाउस रोड पर रविवार की शाम एक कोल्ड स्टोर के पीछे एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव के पास जहर की शीशी पड़ी मिली। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
कोतवाली पुलिस को रविवार की शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि पावर हाउस रोड पर चंदेल कोल्ड स्टोर के पीछे मैदान में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव के पास ही पुलिस को एक जहर की शीशी पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जा में ले लिया। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए। लेकिन शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया, इंस्पेक्टर ने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।