फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने का बहाना कर महिला की गोद में छोड़़ी मासूम बच्ची, फिर वापस नहीं आया युवक

Thu, 05 Dec 2019 07:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के बिजली घर पर दो साल की बच्ची को एक युवक पानी पीने जाने का बहाना कर एक महिला को गोद में देकर चला गया। युवक के वापस नहीं आने पर महिला और उसका पति बच्ची को अपने घर ले गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को चिकित्सक से चेकअप कराने के बाद बाल गृह में आश्रय दिलाया।
विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र के नगला परसौती निवासी कलुआ और उनकी पत्नी सरला देवी किसी काम से बिजली घर आए थे। रास्ते में उनके पास एक युवक आया। उसकी गोद में एक बच्ची थी। सरला देवी से युवक ने अपनी तबीयत खराब होने की बताते हुए कहा कि उसके बच्चे को कुछ देर के लिए गोद में ले लो। वो पानी पीकर आता है। 

इस पर सरला देवी ने बच्ची को गोद में ले लिया। इसके बाद युवक चला गया। मगर, काफी देर बाद भी वो वापस नहीं आया। कलुआ और सरला देवी युवक का इंतजार करते रहे। युवक के नहीं आने पर वो बच्ची को अपने घर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई। टीम बच्ची को अपने साथ ले आई। समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। उसकी उम्र तकरीबन दो साल है। चिकित्सीय जांच में पता चला कि बच्ची बोलने और चलने में असमर्थ है। इस पर बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उसे बाल गृह में आश्रय दिलाया गया है।

बेटी को गोद लेना चाहती थी सरला देवी

सरला देवी के पहले से दो बच्चे हैं। मगर, जब उन्हें दो साल की बच्ची मिली तो वो उसे भी गोद लेना चाहती थी। उन्होंने चाइल्ड लाइन की टीम से भी यही बात कही, लेकिन टीम ने नियमों का हवाला देते हुए बच्ची को गोद देने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें