फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 17 Nov 2024 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। जीटी रोड हाईवे पर नगला जीसुख के पास शनिवार की रात बाइक सवारों को किसी वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार नगला रते निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला रते निवासी विमलेश कुमार (30) शनिवार को परिवार की 13 वर्षीय रचना और प्रदीप कुमार के साथ बाइक से भोगांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात करीब 11 बजे जब सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर नगला जीसुख के पास बाइक सवार मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने विमलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। घायल रचना और प्रदीप का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें