फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को बंधक बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक किशोरी फेसबुक से हुए प्यार में पड़ कर घर से नकदी जेवर लेकर चली गई। एटा निवासी आरोपी युवक ने उसेे बंधक बनाकर रखा। इसके बाद समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ा। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी की करीब दो साल पूर्व फेसबुक पर जनपद एटा के थाना नया गांव क्षेत्र के अकबरपुर निवासी देवेंद्र से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच प्यार हो गया और फिर फोन पर बातचीत होने लगी थी। बात जब तक शादी तक पहुंची तो तीन जनवरी 2023 को युवक ने प्रेमिका को जेवर नकदी लेकर घर बुलाया। किशोरी ने इंकार किया तो फोन पर हुई बातचीत सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गया। वहां अपने घर के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और जेवर नकदी आदि छीन ली। अगले दिन गांव के प्रधान द्वारा किशोरी के परिजनों को जानकारी दी गई। तब पीड़िता के भाई और भाभी अकबरपुर पहुंचे। पीड़िता के अनुसार वहां एक समझौता पत्र पर 20 जनवरी को शादी करने की शर्त पर हस्ताक्षर करा लिए गए। इस मामले में पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें