फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के इश्क में पत्नी को निकाला, अब कह रहा देवर से करो हलाला; विरोध पर तीन तलाक देकर भगाया

Sun, 21 Apr 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पहले प्रेमिका के इश्क में पत्नी को निकाल दिया। दोबारा अपनाने के लिए देवर से हलाला करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर तीन तलाक देकर भगा दिया। 
विज्ञापन
हलाला, तीन तलाक। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने प्रेमिका के लिए पत्नी को घर से निकाल दिया। ससुराल वापस आने पर भाई के साथ हलाला करने की शर्त रखी। बात न मानने पर तीन बार तलाक बोलकर मायके पहुंचा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना नाई की मंडी थाना क्षेत्र की है। यहां की निवासी युवती का निकाह 19 अक्तूबर 2020 को शाहगंज थाना क्षेत्र के न्यू खासपुरा निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पहुंचते ही पति के किसी और महिला से प्रेम संबंध होने का पता चला। विरोध पर मारपीट करता। सास-ससुर भी पति का साथ देते। 

इस बीच अक्तूबर 2022 में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद तो ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। एक दिन सास ससुर ने बेटे के पसंद की बहु न होने का हवाला देकर मायके भेज दिया। कुछ दिनों बाद वापस ससुराल आने पर देवर से हलाला की शर्त रख दी। कहा कि इतने दिन मायके में रहने की वजह से बेटे के साथ निकाह खारिज हो गया है। 
विज्ञापन


कहा कि अगर, पति के साथ रहना है तो तुम्हारा देवर के साथ हलाला करवाना पड़ेगा। विरोध पर सुसरालवालों ने पिटाई की। इससे एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। 9 मार्च 2024 को दवा दिलाने के बहाने पति तीन बार तलाक बोलकर मायके छोड़कर चला गया। नाई की मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें