फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 26 Nov 2023 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन


रिश्तेदारी से लौट कर आया था, शराब पीने का आदी था
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। शनिवार की शाम रिश्तेदारी से लौट कर आए नगला भगिया निवासी युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक का शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटकता मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भगिया निवासी अमित सिंह (18) अपने दिवंगत मौसा देवेंद्र सिंह निवासी फिरोजाबाद के शांतिपाठ में गया था। शनिवार की शाम को वह वहां से वापस लौट कर गांव आया। खाना खाने के बाद वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो चिंताग्रस्त परिजन ने उसकी रात भर तलाश की। कहीं कोई पता नहीं लग सका। रविवार की सुबह खेरी जाने वाले मार्ग पर लगे एक आम के पेड़ पर अमित का शव लटकता मिला। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अधिकतर अपने मौसा के साथ ही रहता था। वह शराब पीने का भी आदी हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें