फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शादीशुदा युवती ने दोस्ती तोड़ी तो बेटी को उठाकर ले गया युवक, बोला- मेरी बच्ची है

Fri, 29 Jan 2021 03:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक युवक बात नहीं करने पर हाथरस से अपनी शादीशुदा दोस्त की बेटी को उठा लाया। इसके बाद अपने घर में पत्नी के पास रखने लगा। गुरुवार को युवती अपने पति के साथ पहुंच गई। बेटी को ले जाने लगी तो हंगामा हो गया। युवक उसे अपनी बेटी बताने लगा। बाद में पुलिस पहुंची। चारों को थाने ले आई। यहां पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही। इस पर युवक पीछे हट गया। इस पर पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन

हाथरस निवासी एक युवती की दोस्ती फाउंड्री नगर निवासी एक युवक से थी। युवती की किसी और युवक से शादी हो गई। उसकी दो साल की बेटी है। कुछ महीने पहले युवती का पति से विवाद हो गया। इस कारण पति से अलग हो गई। वह दोस्त के संपर्क में आ गई। बाद में युवती का पति से विवाद खत्म हो गया। वह उसके साथ ही रहने लगी। इस पर उसने अपने दोस्त से बातचीत बंद कर दी। 

मिलने के लिए दबाव बना रहा था युवक
दोस्त ने युवती से मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि युवक भी पहले से शादीशुदा है। 45 दिन पहले युवती अपनी बहन के घर सासनी आई थी। तभी आरोपी युवक पहुंच गया। वह युवती की बेटी को उठा लाया। युवती ने पुलिस से शिकायत नहीं की। वह पति के साथ ही बेटी की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को आरोपी के घर का पता कर लिया। युवती पति के साथ युवक के घर आ गई। बच्ची को ले जाने लगी। युवक और उसकी पत्नी ने विरोध किया। इस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस आ गई। बाद में युवती का दोस्त बच्ची को अपनी संतान बताने लगा। 

इस पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। यह भी बताया कि डीएनए टेस्ट से पता चल जाएगा कि बच्ची के पिता कौन है। इस पर वो पीछे हट गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि युवती को बच्ची दिला दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें