उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पत्नी के घर से चले जाने के कारण परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। वह बुआ को फोन करने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
यहां का है मामला
बुधवार रात नसीरपुर के गांव भेड़ी टाडा निवासी युवक मैनपुरी निवासी बुआ को फोन करने के बाद रसूलपुर क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना पर रसूलपुर थाने की पुलिस ने रात 10 बजे हरेंद्र कुमार (28) का शव रसूलपुर बंबे के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद किया था। इंस्पेक्टर रसूलपुर भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि हरेंद्र की पत्नी कुछ माह पहले घर से कहीं चली गई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था।