आगरा मेट्रो में नौकरी के लिए कॉल करने के बाद एक युवक, युवती को परेशान करने लगा है। उससे मिलने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर नौकरी नहीं लगने देने की धमकी दी है। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवती ताजगंज क्षेत्र की है। उसने पुलिस को बताया कि उसने 19 अगस्त को ताजगंज क्षेत्र में चल रहे मेट्रो के प्रोजेक्ट में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू एचआर मैनेजर युवती ने लिया था। कहा गया कि आपको बुलाएंगे तो कॉल की जाएगी। 24 अगस्त को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि शांति मांगलिक में ट्रेनिंग के लिए आ जाना। वह चली गई। इसके बाद 15 दिन तक ट्रेनिंग हुई।
ये भी पढ़ें - Chamki at Taj: ताज पर 40 साल पहले चमकी देखने उमड़ते थे लाखों लोग, शरद पूर्णिमा पर लगता था नौ दिन का मेला
कुछ समय बाद उसी नंबर से रवि काटारा नामक युवक कॉल करने लगा। कहा कि वह उससे मिल ले। ऐसा नहीं करेगी तो मेट्रो में नौकरी नहीं लग पाएगी। इंटरव्यू में पास नहीं होने देगा। मोबाइल पर गंदे मैसेज भी भेजता है। उसने युवती की सहेली से भी इसी तरह की हरकत की थी। इस पर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।